Humans with Superpowers in Hindi | दुनिया के ऐसे लोग जिनमें असल के सुपरपावर्स मौजूद है.
1- वेलु राथाकृष्णन (Velu Radhakrishnan)
ज़ब हम मजबूत दांतो की बात करते है तो दांतो से ज्यादा से ज्यादा अखरोट तोड़ने तक की कल्पना ही कर सकते है लेकिन मलेशिया के वेलु राथाकृष्णन (Velu Radhakrishnan) ने 18 अक्टूबर, 2003 मे अपने दांतो से 260.8 टन भारी ट्रैन को 13 फुट 9 इंच तक खिंचा था।
2- बेन अंडरवुड (Ben Underwood)
California के बेन अंडरवुड (Ben Underwood) जिनको सिर्फ 2 साल की उम्र मे Retinal कैंसर हो गया था जिसकी वजह से उनकी आँखों की रौशनी चली गयी थी। लेकिन उन्होंने कुछ ही सालों मे खुद को ऐसा बना लिया की वे जीभ से आवाज निकाल कर आसपास रखी चीजों का बिल्कुल सही पता लगा पाते थे। इस skill को Echolocation कहा जाता है और बेन अंडरवुड (Ben Underwood) इसमें इतने माहिर हो गए थे कि वो दौड़ना, साइकिल चलाना, फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलना सब कुछ आम लोगों की तरह ही कर पाते थे। बेन अंडरवुड (Ben Underwood) के डॉक्टर के अनुसार वो दुनिया के सबसे बेहतरीन Echolocator बन गए थे।
![]() |
ben-underwood-humans-with-superpowers |
3-विम हॉफ, आइसमैन (Wim Hof, The Iceman)
विम हॉफ (Wim Hof) नीदरलैंड्स के निवासी है और इन्हे आइस मैन (The Iceman) नाम भी दिया गया है क्यूंकि इन्हें बर्फ मे भी ठंड नहीं लगती। इनके नाम शॉर्ट्स (Shorts) मे माउंट एवरेस्ट चढ़ने का, खाली पैर 2 घंटो तक बर्फ मे मैराथन और सबसे ज्यादा समय तक बर्फ वाले पानी मे तैरने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।
![]() |
wim-hof-iceman-humans-with-superpowers |
4- स्टीफेन विल्टशायर (Stephen Wiltshire)
लंदन के स्टीफेन विल्टशायर (Stephen Wiltshire) के अंदर की कमाल की कला है. उनकी याददाश्त और उनकी पेंटिंग, क्यूंकि वो जिस भी चीज को एक बार देख लेते है तो बाद मे उसकी बिल्कुल वैसी ही पेंटिंग बना सकते है। इस बात का उदाहरण है कि एक बार वे helicopter मे लंदन शहर के ऊपर से 20 मिनट के लिए उड़े थे और बाद मे उन्होंने लंदन शहर कि बिलकुल सटीक पेंटिंग बना दी थी ।
![]() |
stephen-wiltshire-humans-with-superpowers |
5- लिएम होएक्सट्रा (Liam Hoekstra)
मिशिगन के लिएम होएक्सट्रा (Liam Hoekstra) को दुनिया का सबसे ताकतवर बच्चा कहा जाता है। लिएम होएक्सट्रा (Liam Hoekstra) 8 महीने का होने पर ही पुलअप और पुशअप कर लेता था। 3 साल के होने तक लिएम होएक्सट्रा (Liam Hoekstra) dumb bell से एक्सरसाइज कर लेता था और उसके सिक्स पैक एब्स भी बन गए थे और वह भारी सामान को भी आसानी से उठा सकता था. इसीलिए लिएम होएक्सट्रा (Liam Hoekstra) को Mini Hulk नाम भी दिया गया था। बाद में डॉक्टरों द्वारा लिएम होएक्सट्रा (Liam Hoekstra) के शरीर को चेक करने पर पता चला कि लिएम होएक्सट्रा (Liam Hoekstra) को myostatin muscle hypertrophy है जिससे ग्रसित इंसान के शरीर में फैट बहुत कम बनता है और बराबर उम्र के इंसान से 40% ज्यादा मसल बनने लगता है जिससे उसके शरीर में ताकत भी ज्यादा होती है।
![]() |
liam-hoekstra-humans-with-superpowers |
6- माइकल लोटिटो (Michel Lotito)
फ्रांस के माइकल लोटिटो (Michel Lotito) दुनिया के इकलौते ऐसे व्यक्ति है जो न पचने योग्य खाना जैसे कि रबर, शीशा, पत्थर और लोहा सब कुछ खा सकते थे। डॉक्टरों के अनुसार माइकल लोटिटो (Michel Lotito) को Pica नाम कि दुर्लभ बीमारी थी जिसकी वजह से उनकी अंतड़िया बहुत बड़ी थी जिनसे कोई भी खाना आसानी से पेट तक जा सकता था। बीमारी की वजह से उनका पाचन रस बहुत मजबूत हो गया था। जिससे वो किसी भी खाने को पचा सकते थे। माइकल लोटिटो (Michel Lotito) धातुओं को निगलने के लिए मिनरल तेल का इस्तेमाल करते थे. उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि थी Cessna 150 प्लेन को पूरा खा जाना और इसको खाने में उन्हें 2 साल लगे थे।
![]() |
michel-lotito-humans-with-superpowers |
7- प्रह्लाद जानी (Prahlad Jani)
प्रह्लाद जानी (Prahlad Jani) गुजरात में जन्मे एक साधु थे और अम्बा देवी के बहुत बड़े भक्त थे। प्रह्लाद जानी (Prahlad Jani) चर्चा में तब आये ज़ब इन्होंने दावा किया कि इन्होंने 70 सालों से न कुछ खाया है और न ही कुछ पीया है। ऐसा अजूबा वे अम्बा देवी की कृपा से कर पा रहे है। उनके इस दावे का सच पता लगाने के लिए 2003 में Dr. सुधीर और कुछ सहायक डॉक्टरों ने अहमदाबाद के Sterling Hospital में प्रह्लाद जानी (Prahlad Jani) का टेस्ट लिया था. जिसमें उन्हें 10 दिनों तक एक कमरे में CCTV की निगरानी में बंद किया गया। जहाँ उन्हें खाने को कुछ नहीं दिया जाता था। पानी सिर्फ नहाने के लिए ही दिया जाता था, लेकिन हैरानी की बात ये थी की 10 दिन पुरे होने के बाद ज़ब उनका मेडिकल टेस्ट लिया गया तो वे बिल्कुल स्वस्थ थे. इसके बाद 2010 में एक बार फिर से उनका टेस्ट लिया गया, जिसमें वे दोबारा पास हो गए। 2006 में Discovery ने प्रहलाद जानी के ऊपर 'The Boy with Divine Powers' नाम से डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी।
![]() |
prahlad-jani-humans-with-superpowers |
8- थाई गोक (Thai Ngoc)
नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है और पूरी दिन की थकान के बाद अच्छी नींद से सुबह तक सब थकान दूर हो जाती है. लेकिन दुनिया में एक ऐसा व्यक्ति भी मौजूद है जो 1-2 दिनों से नहीं बल्कि 60 सालों से नहीं सोया था। इस व्यक्ति का नाम थाई गोक (Thai Ngoc) है, जो वियतनाम से है। बचपन में थाई गोक (Thai Ngoc) आम लोगों की तरह ही सो सकते थे, लेकिन 1962 में उन्हें एक छोटी सी बीमारी हो गयी, जिसके बाद वे कभी नहीं सो पाए। वे इलाज के लिए बहुत से डॉक्टरों के पास भी गए लेकिन कोई भी उनकी इस बीमारी का पता नहीं लगा पाया और थाई गोक (Thai Ngoc) पर नींद की गोलियों का भी कोई असर नहीं होता। थाई गोक (Thai Ngoc) के लिए ये बीमारी वरदान से ज्यादा अभिशाप बन गयी क्यूंकि वे बताते है की पुरे दिन काम करने के बाद वे भी दूसरे लोगों की तरह सोकर आराम करना चाहते है।
![]() |
thai-ngoc-humans-with-superpowers |
9- वेरोनिका सीडर (Veronica Seider)
1951 में जर्मनी में पैदा हुई वेरोनिका सीडर (Veronica Seider) दुनिया की सबसे बेहतरीन नजर वाली इंसान थी. जिनकी नजर आम इंसानों की तुलना में 20 गुणा ज्यादा अच्छी थी। मेडिकल साइंस के अनुसार आम इंसानों के आँखों की visual acuity 20/20 होती है जबकि वेरोनिका सीडर (Veronica Seider) की visual acuity 20/2 थी। आम इंसान की आँखे सिर्फ 20 फ़ीट तक की चीजों को ही बिलकुल साफ देख सकती है, लेकिन वेरोनिका सीडर (Veronica Seider) 1.6 किलोमीटर तक बिल्कुल साफ देख सकती थी। इन्हीं खासियत की वजह से इनका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।
![]() |
veronica-seider-humans-with-superpower |
10-शकुंतला देवी (Shakuntala Devi)
भारत की शकुंतला देवी (Shakuntala Devi) को Human-Computer कहा जाता है , क्यूंकि ये बड़े से बड़े गणित के सवालों को सिर्फ दिमाग़ में ही सोच कर कुछ सेकंण्ड्स में ही हल देती थी। इनका जन्म 4 नवंबर 1929 में बैंगलोर में हुआ था और बचपन से ही गणित में बहुत ज्यादा रूचि होने के कारण इन्होंने कम उम्र में ही पूरी दुनिया में अपना नाम प्रसिद्ध कर दिया था। 1950 में BBC में हुए एक इंटरव्यू में उनसे एक गणित का सवाल पूछा गया, जिसे पहले तो गलत बताया गया, पर बाद में पता चला की कंप्यूटर का जवाब गलत था, लेकिन शकुंतला देवी (Shakuntala Devi) का जबाव बिलकुल सही था। शकुंतला देवी (Shakuntala Devi) को असली प्रसिद्धि 1980 में लंदन के Imperial College में मिली, जहाँ इन्होंने 13 अंको के गणित को सिर्फ 28 सेकंण्ड्स में ही गुणा कर दिया था, इसी के बाद इनका नाम गिनिज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया और इन्हें Human Computer नाम दिया गया। इनके सम्मान में 2020 में Shakuntala Devi नाम से फ़िल्म भी बनाई गयी थी।
![]() |
shakuntala-devi-humans-with-superpowers |
11- डीन करनेस (Dean Karnazes)
अमेरिका में 1962 में जन्मे डीन करनेस (Dean Karnazes) ऐसे व्यक्ति है जो आम लोगों की तरह थकते ही नहीं है। ये दुनिया के सबसे बेहतरीन एथलीटस में से एक है। डीन करनेस (Dean Karnazes) आजतक अलग अलग देशों के 50 से ज्यादा मैराथन में भाग ले चुके है। डीन करनेस (Dean Karnazes) को प्रसिद्धि 2005 में मिली ज़ब वे 560 किलोमीटर तक बिना रुके लगातार दौड़े थे , जिसको पूरा करने में उन्हें 80 घंटे और 44 मिनट का समय लगा था. इस दौरान डीन करनेस (Dean Karnazes) ने ना कहीं आराम किया और न ही नींद ली थी । ये धरती पर किसी भी इंसान के द्वारा आजतक ही सबसे लम्बी दौड़ है।
![]() |
dean-karnazes-humans-with-superpowers |
12-डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ (Daniel Browning Smith)
डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ (Daniel Browning Smith) को दुनिया का सबसे लचीला (Flexible) व्यक्ति माना जाता है। डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ (Daniel Browning Smith) अपने शरीर को किसी भी तरह से मोड़ सकते है, इसी वजह से उन्हें The Rubber boy नाम भी दिया गया है। डॉक्टरों का मानना है Daniel को ये लचीलापन Hypermobile Ehlers–Danlos नाम के Syndrome की वजह से मिला है।
![]() |
daniel-browning -smith-humans-with-superpowers |
13- लीव थौ लीन (Liew Thow Lin)
मलेशिया के लीव थौ लीन (Liew Thow Lin) को Magnet Man, Magnetic Man और Mr. Magnet के नाम से जाना जाता है, क्यूंकि इनके अंदर चुंबकीय शक्ति है, जिससे ये अपने शरीर में किसी भी लोहे की चीज को चिपका सकते है। लीव थौ लीन (Liew Thow Lin) 2kg के एक सामान और कुल 36 kg तक के लोहे का भार अपने शरीर में चिपका सकते थे। अपने इस पावर की मदद से लीव थौ लीन (Liew Thow Lin) कार को भी खींच चुके है। मलेशिया के University of Technology के वैज्ञानिकों ने ज़ब लीव थौ लीन (Liew Thow Lin) के ऊपर रिसर्च की तो उन्होंने बताया की लीव थौ लीन (Liew Thow Lin) के अंदर कोई magnetic field मौजूद नहीं है बल्कि Lin की त्वचा में फ्रिक्शन बहुत ज्यादा होने के कारण धातु की चीजें उनकी त्वचा में चिपक जाती है।
![]() |
liew-thow-lin-magnet-man-humans-with-superpowers |